• Tue. Feb 24th, 2026

कृष्ण जन्मोत्सव: एक जवान पर 1200 श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कमान

ByVijay Singhal

Aug 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, हर इंतजाम पुख्ता होंगे। खुफियां एजेंसियों ने जन्माष्टमी के दिन 16 अगस्त को 55 से 60 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। दरअसल, तीन दिन की लगातार छुट्टी होने से इस बार अधिक भक्तों के आने के आसार हैं। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिहाज से आगरा रेंज से लेकर शासन स्तर तक से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। एसएसपी का कहना है कि करीब चार हजार जवान पुलिस, आरएएफ, पीएसी रेंज और जोन स्तर से उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं शासन स्तर से भी करीब एक हजार जवानों का फोर्स मिलेगा। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। ब्रज का यह सबसे बड़ा आयोजन है। पिछली बार 45 से 46 लाख श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने आए थे। यह आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस बार 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश को आने वाले प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.