हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा, पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक महेन्द्र यूबीएक्स व पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं, कोतवाली क्षेत्र में चौरासी जैन इंटर कॉलेज कृष्णानगर रेलवे लाइन के पास से ओम उर्फ लाला पुत्र राजवीर सिंह निवासी नागर थाना राया को गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक यह अभियुक्त राया थाने का गैंगस्टर है ।
थाना कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय के मुताबिक ओम उर्फ लाला ने गाड़ी एक हफ्ते पहले अपने दोस्त प्रेमपाल पुत्र गोपाल निवासी केहरी गढी झज्जर थाना राया के साथ मिलकर हाईवे प्लाजा के पीछे मोती मंजील से चोरी की थी जिसे दोनों राजस्थान बेचने के लिए ले जाने के लिये आये थे, तभी पुलिस द्वारा पकड लिया गया जबकि अभियुक्त प्रेमपाल अधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया, अभियुक्त ओम उर्फ लाला गाडी महेन्द्र यूवीएक्स 300 के साथ पकड लिया, चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की गई तो चोरी की गई मोटर साईकिलों इक्ट्ठी कर लेने की बात कबूली और अलवर रेलवे पुल के पास बरामद केरा दीं जिनको राजस्थान बेचने के लिए ले जाने का प्लान बना रहे थे ।
