• Wed. Feb 11th, 2026

कोतवाली पुलिस पहुंची जेल, व्यापारी पर हमले के आरोपी से की पूछताछ

ByVijay Singhal

Mar 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। शहर के कृष्णानगर बिजलीघर के पास करीब तीन माह पूर्व व्यापारी पर हमले और लूूटपाट के आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद कोतवाली पुलिस पूछताछ के लिए जेल पहुंची। यहां पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करके महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश में कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है। व्यापारी नेता दिनेश आनंद के बेटे राजू उर्फ राजन आनंद निवासी कृष्णानगर पर एक दिसंबर को घर लौटते हुए कृष्णानगर बिजलीघर के पास जानलेवा हमला किया गया था। साथ ही उससे लूटपाट भी की गई थी। हमलावर भाग खड़े हुए थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यापारी की तहरीर पर काशी पहलवान और बबलू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी से गिरफ्तारी की लगातार व्यापारी मांग करते रहे। हालांकि आरोपी ने कोतवाली पुलिस को धता बताते हुए 22 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय जिला कारागार पहुंचे। यहां पर पुलिस ने काशी पहलवान से पूछताछ करके जानकारी जुटाई। कोतवाल ने बताया कि फरार बबलू की तलाश में टीम दबिश दे रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.