हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। छाता के थाना कोसीकला की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के बाईपास चौराहे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा की तरफ से दिल्ली की तरफ आ रहे दो स्कूटी सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर लगने से मौके पर ही स्कूटी चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दूसरा स्कूटी सवार घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक युवक की शिनाख्त करते हुए युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।मृतक के शव को देख हाहाकार मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक निशांक भार्गव पुत्र गिरधारी लाल गांगवान कॉलोनी का रहने वाला है। जो कि बिजली फिटिंग का कार्य करता है। चंदौरी गांव में फिटिंग के लिए गया हुआ था। परिजनों ने पुलिस से घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
