• Mon. Mar 30th, 2026

थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गौतस्कर गिरोह के तीन अभियुक्तगण को 03 गोवंश बेल सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गौतस्कर गिरोह के तीन अभियुक्तगण को 03 गौवंश (बैल),तीन एन्ड्रायड मोबाइल फोन,डेबिट कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेन्स,एक बुलेरो पिकअप गाडी एवं एक ACE गोल्ड गाडी सहित गिरफ्तार किया ।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा महोदय* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के निर्देशन में *श्रीमान क्षेत्राधिकारी,छाता महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व में थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा दिनांक 26.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर चैंकिग के दौरान गौतस्करी के लिये गौवंश को ले जाते 03 गौ तस्करों 1.मौसिम पुत्र गुटारी निवासी व्यापारी मोहल्ला जामा मस्जिद कस्बा व थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा उम्र 30 वर्ष,2. काले पुत्र रशीद निवासी जामा मस्जिद कस्बा व थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा उम्र 31 वर्ष,3. इलियास अली पुत्र यासीन निवासी भदनवारा थाना सुरीर जिला मथुरा उम्र 34 वर्ष को ग्राम कामर से नई कोसी कामर रोड पर पडने वाले चौराहा बैरियर ग्राम बिछौर की तरफ जाने वाले रास्ते पर 03 गौवंश सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण मौसिम,काले,इलियास उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 374/2024 धारा 5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व धारा 11 पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामद तीन गौवंशो को जीवन व पोषण को ध्यान मे रखते हुये आजनौख गऊशाला थाना बरसाना मथुरा में सुपुर्द किया गया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.