• Fri. Feb 13th, 2026

कोसीकलां पुलिस ने हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में एक वर्ष पूर्व युवती की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को कोसीकलां पुलिस व एसओजी की टीम ने पकड़ लिया। आरोपी का चालान कर दिया। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि युवती की हत्या कर शव फेंकने के मामले में नेत्रपाल उर्फ नेती निवासी अड़ीग, गोर्वधन वांछित चल रहा था। आरोपी की पकड़ पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी एक वर्ष से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार एवं एसओजी प्रभारी राकेश कुमार को सूचना मिली कि आरोपी शनिदेव मंदिर जाने के लिए नंदगांव पुल के समीप सवारी का इंतजार कर रहा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ, पूछताछ में पकडे़ गए आरोपी ने बताया कि घटना के बाद फरार हो गया। इस बीच मैंने जगह-जगह होटलों पर काम किया तथा ज्यादातर समय कालका जी मंदिर दिल्ली में रहा। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.