• Mon. Feb 16th, 2026

कोसिकलां पुलिस ने चोरी की 14 मोटरसाइकिल सहित 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकला पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चोरों को जैल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना पुलिस एवं क्षेत्र की चोकी पुलिस के द्वारा वरिस्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शातिर अपराधियों एवं आये दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालो के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस ने मुखविर की सूचना पर कोटवन चोकी क्षेत्र के गांव खरोट को जाने वाले रास्ते पर आगरा कैनाल और सहार बम्बे से चार चोरों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जो कि सभी मोटरसाइकिलो को किसी वाहन में भरकर भेजे जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार हुए चोरों पर कई थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। वही अन्य राज्यो के थानों में आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। प्रेसवार्ता करते वक्त पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हुए चोर कृष्ण पाल पुत्र ओमवीर निवासी अछनेरा, अंकुर पुत्र तुला राम निवासी होडल, लाला पुत्र अमरचंद निवासी हुलबाना, सचिन पुत्र धर्म सिंह निवासी इगलास अलीगढ़ के रहने वाले है।जिनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जैल भेज दिया है। बरामद की गई सभी मोटरसाइकिल हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित यूपी के इलाकों से चोरी की गई है। वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अनुज राणा, कोटवन चोकी प्रभारी मनमोहन शर्मा, सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.