हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसिकलां के गाँव नगरिया सात विसा में दोपहर खेत में उतरे कंरट से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। खबर मिली तो घरवाले भागते हुए पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नगरिया सात विसा गांव की है। गांव निवासी चंदर के खेत में धान की रोपाई हो रही था। ग्रामीणों ने बताया कि 18 महिला और चार युवक धान की रोपाई में लगे थे। छह सौ रुपये प्रति दिन के हिसाब से मजदूरी पर काम कर रहे थे। इसी समय खेत में खड़े एचटी लाइन के खंभे पर स्पार्किंग हुई। इसके साथ ही एक तार टूटकर लोहे के खंभे से छू गया। खंभे से करंट खेत में भरे पानी में दौड़ गया। करंट लगने से मजदूर गिर गए। झटका लगते ही वह बाहर की तरफ भागे। शोर सुनकर खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग भागकर पहुंचे। मजदूरों को लेकर आनन फानन नर्सिग होम पहुंचे। यहां दिलीप की पत्नी चंचल की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि ममता, रेखा और निशा गंभीर रूप से झुलसीं हैं। इन्हें भर्ती किया गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर अजीत सिंह नर्सिग होम पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
