• Mon. Feb 16th, 2026

कोलकाता पुलिस ने नगर में डाला, कोसीकलां के युवक ने करोड़ों की धोखाधड़ी

ByVijay Singhal

Dec 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के बाईपास के समीप रहने वाले एक युवक ने कोलकाता के एक व्यापारी के साथ करोडों रुपये की धोखाधड़ी कर वहां से भाग आया है। करोडों की धोखाधड़ी के एक मामले में पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने थाना में आमद दर्ज करा एक युवक की तलाश में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। लेकिन युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पश्चिम बंगाल पुलिस अभी भी नगर में डेरा डाले हुए है। रविवार की प्रातः पश्चिम बंगाल के कोलकाता की एक स्पेशल ब्रान्च पुलिस की टीम ने सर्विलान्स की टीम के साथ थाना में आकर आमद दर्ज करायी और मोबाइल की लोकेशन एवं युवक के पते की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए सहयोग मांगा। थाना पुलिस ने तत्काल पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ सर्विलान्स की लोकेशन के आधार पर कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन युवक इतना शातिर है कि वह एक जगह पर ज्यादा देर नहीं टिक रहा है, जिसके चलते वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पश्चिम बंगाल पुलिस अभी भी नगर में डेरा डाले हुए हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आयी टीम का नेतृत्व कर रहे सोमनाथ चटर्जी ने बताया कि कोसीकलां के बाईपास के समीप रहने वाले एक युवक ने कोलकाता के एक व्यापारी के साथ करोडों रुपये की धोखाधड़ी कर वहां से भाग आया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.