हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के कोकिलावन शनिदेव मन्दिर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि कोकिलावन परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ 140 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इस पर 7.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, महंत जानकीदास महाराज ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि शनिधाम कोकिलावन का विकास अब तीर्थ स्थल के रूप में होगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद 7.33 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराएगी। कोसीकलां-नंदगांव मार्ग से कोकिलावन को जोड़ने वाले मार्ग पर सोलर लाइट तथा कोकिलावन परिक्रमा में सोलर लाइट और कोकिलावन परिक्रमा का सौंदर्यीकरण गोवर्धन परिक्रमा की तर्ज पर होगा। पिछले कुछ सालों के दौरान कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। शनिधाम में सबसे अधिक श्रद्धालु एनसीआर से आ रहे हैं। इसमें भी दिल्ली और हरियाणा के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक रहती है। पर्यटन विभाग के मुताबिक यहां प्रत्येक शनिवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
