हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में किडनी के मरीजों को जल्द ही डायलिसिस की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। जैन समाज यह सुविधा मुहैया कराएगा। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ईदगाह रोड पर जैन समाज डायलिसिस एवं खून जांच केंद्र स्थापित करेगा। जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद जैन लोहे वाले एवं कैलाश सराफ ने बताया कि भवन के निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद डायलिसिस एवं खून जांच केंद्र की व्यवस्था समाज के माध्यम से शुरू करा दी जाएगी। मरीजों को पूरा लाभ मिले ऐसा प्रयास किया जाएगा। नगर में डायलिसिस की कोई सुविधा नहीं थी, मरीजों को दिल्ली, फरीदाबाद, आगरा, गुरुग्राम भागना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और धन की हानि उठानी पड़ती थी। इसके बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। गरीब लोग तो महंगे खर्चे के चलते इलाज ही नहीं करा पाते थे और इलाज के चक्कर में दम तोड़ देते थे। कैलाश चंदोरिया, राजेंद्र जैन ने बताया कि शिक्षा के लिए एक नई इमारत बनाई जाएगी। 140 बाई 60 वर्गफुट की दो मंजिला इमारत में 28 कमरे के साथ एक हाॅल का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए उद्यमी अनिल जैन, चंदीलाल शेरगढि़या, नरेंद्र जैन, रिषभ जैन ने भूमि पूजन किया। ओमप्रकाश जैन, नवीन जैन, प्रवीन जैन, विजय सराफ, पदम जैन, सतीश जैन आदि थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
