• Wed. Feb 11th, 2026

ऑफिस के बाहर से प्रेमिका को किया किडनैप,टोल बैरियर तोड़ा, मारने के लिए पिस्टल लोड की; फिर पुलिस को चकमा देकर भागा

ByVijay Singhal

Jan 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंहल
मथुरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका ने बात करने से मना किया, तो प्रेमी ने ऑफिस के बाहर से उसको किडनैप कर लिया। फिर कार से उसे लेकर मथुरा निकल पड़ा। इस दौरान उसने टोल के बैरियर को भी तोड़ दिया। टोल कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को आता देखकर युवक ने पिस्टल लोड़ की, लेकिन लड़की ने किसी तरह से पिस्टल की मैगजीन निकालकर फेंक दी। इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम फिरोज है। उसका युवती के साथ 1 साल से अफेयर चल रहा था। युवती नोएडा की एक कंपनी में काम करती है। उसको एक हफ्ते पहले पता चला कि फिरोज पहले से शादीशुदा है। इस पर उसने फिरोज से बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद फिरोज ने युवती का अपहरण करने का प्लान बनाया। SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि 6 जनवरी को युवती ऑफिस से ड्यूटी खत्म करके घर जा रही थी। इस दौरान सेंट्रो कार से फिरोज आया और पिस्टल दिखाकर युवती को किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर यमुना एक्सप्रेस-वे से मथुरा के लिए निकल पड़ा।

SSP ने बताया कि फिरोज मथुरा के मांट स्थित टोल के पास पहुंचा। वहां पर कर्मचारियों ने उसे टोल देने के लिए बोला। लेकिन, उसने गाड़ी नहीं रोकी। वह बैरियर को तोड़ते हुए कार लेकर भागने लगा। इस पर टोल कर्मियों ने बैरियर तोड़ने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को आता देख फिरोज लड़की को छोड़कर कार से आगरा की तरफ भागा। पुलिस ने उसका पीछा भी किया। मगर वह पकड़ में नहीं आया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण किया गया था। फिरोज उसे मारने वाला था। इसके बाद पुलिस ने थाना राया में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस को देखकर चलाई गोली
SSP ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि अंबूआ नहर के पास फिरोज छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख फिरोज ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस को गोली चलाते देखकर उसने सरेंडर कर दिया।SSP ने बताया कि पुलिस ने फिरोज के कब्जे से युवती का मोबाइल, एक पिस्टल, और एक जिन्दा कारतूस और घटना में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.