हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महौली रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर मेकअप के बाद बिल के रुपयों को लेकर संचालिका और दो युवतियों में विवाद हो गया। आरोप है कि पार्लर संचालिका ने अपनी 3 कर्मचारियों के साथ मिलकर दोनों युवतियों को लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित युवती ने कोतवाली में संचालिका सहित चार युवतियों पर केस दर्ज कराया है। कोतवाली इलाके की रहने वालीं महिला अपनी बहन व बेटी के साथ महौली रोड स्थित ब्यूटी पार्लर पर गई थीं। यहां बिल भुगतान को लेकर संचालिका से कहासुनी हो गई। आरोप है कि संचालिका पहले से तय पैसे से ज्यादा मांग रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि संचालिका ने अपनी तीन महिला कर्मियों के साथ दोनों युवतियों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। चीखपुकार मच गई। हंगामा बढ़ने पर पीड़िता ने पुलिस को बुलाया। पीड़ित युवती का आरोप है कि संचालिका की पिटाई से उसके अंदरुनी गंभीर चोटें आईं। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद पार्लर संचालिका कृतिका व उनकी तीन अन्य कर्मियों के विरुद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ आशना चौधरी का कहना है कि केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
