हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव में अनुसूचित बच्ची से हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में दलित महापंचायत की बुलाने वाले बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल को मेरठ में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। इससे कार्यकर्ताओं में खासा रोष भड़क उठा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया है और मथुरा में एक विशाल दलित महापंचायत बुलाने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष दीपक आंबेडकर ने बताया कि खोड़ावाल लखनऊ से मथुरा रवाना होने वाले थे ताकि पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा सकें, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मेरठ स्थित उनके आवास सी-170/1, शताब्दी नगर पर ही नज़रबंद कर दिया। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब कैसा दौर आ गया है कि हम अपने समाज की बेटी की आवाज भी नहीं उठा सकते हैं। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश में दलित समाज पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। पार्टी ने घोषणा की कि मथुरा में होने वाली दलित महापंचायत में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बुलंदशहर, पलवल और भरतपुर सहित कई जिलों से दलित समाज के लोग और पार्टी पदाधिकारी जुटेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
