• Fri. Feb 13th, 2026

खेरागढ़ एक्सईएन को रास नहीं आ रहे ऊर्जा मंत्री व नेता,बिगड़े बोल,वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

Dec 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में विधुत विभाग के अधिकारियों की मनमानी की चलते बिना दलालों के कोई काम नहीं होता
आगरा। योगी सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे विधुत विभाग के अधिकारी। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खेरागढ़ विधुत विभाग के एक्सईएन अलोक कुमार गुप्ता द्वारा सरकार के ऊर्जा मंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे है तो आम जनता के प्रति क्या रवैया अपनाते है। विधुत विभाग के भीड़ भरे ऑफिस में साफ बोलते नजर आ रहे हैं कि ऊर्जा मंत्री पूर्व आईएएस अधिकारी रहे हैं इसलिए विभाग के अधिकारियों का तेल निकालने चाहते हैं। बिधुत विभाग तोड़ रहा सरकार की मर्यादा योगी सरकार में बिधुत विभाग के अधिकारियों को रास नहीं आ रहे सत्ता के नेता व ऊर्जा मंत्री एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिससे लोगों के कान खड़े हो गए हैं। खेरागढ़ एक्सईएन आलोक कुमार गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आलोक कुमार गुप्ता कह रहे हैं कि ऊर्जा मंत्री रिटायर्ड आईएएस है वह मशीनरी का तेल निकालना चाहते एक महीने के लिए ओटीएस आई हैं मंत्री एक वर्ष का रेवन्यू वसूल करना चाहते हैं, और कह रहे हैं कि बीच में सत्ता के नेता और आ रहे है जो हर विभाग की हालत खराब कर रखी है। जनता फ्री के लिए घूमती रहती है अगर नेताओं को बीच से हटा दिया जाए तो फिर कोई टेन्शन नहीं रहे अपने आराम से धीरे धीरे से अपना काम चलता रहे कोई दिक्कत नहीं होगी। बिधुत विभाग के इतने बड़े अधिकारी को इस सोच से साफ पता चलता है कि विभाग के अधिकारियों की सरकार, नेता व जनता के प्रति क्या भावना रहती हैं। खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में विधुत विभाग में अधिकारियों की मनमानी के चलते बिना दलालों के कोई काम नहीं हो सकता बिना दलालों के अधिकारी कस्टमरों को इधर से उधर दिन भर घुमाते रहते है मजबूरन उपभोक्ताओं को दलालों का सहारा लेकर सेवा शुल्क देकर ही काम हो सकता है चाहे आपका काम कितना ही जेन्युइन क्यू न हो लेकिन दलालों के माध्यम से सेवा शुल्क जमा करने के बाद ही आपका कोई काम होगा। अगर पूरे क्षेत्र में इस बात की जानकारी कर जांच की जाए तो विधुत विभाग की सारी हकीकत सामने आ जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.