• Wed. Feb 11th, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान से कायस्थ आरक्षण के लिए भरेंगे हुंकार

ByVijay Singhal

Nov 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कायस्थ समाज पिछड़े वर्ग के साथ आरक्षण की मांग करता है। इसके लिए वह जल्द ही दिल्ली के रामलीला मैदान से हुंकार भरेगा। शक्ति प्रदर्शन कर अपनी मांग मनवाकर ही रहेंगे। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने बैठक के बाद कही। दो दिवसीय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाय ने कहा कि कायस्थ वर्तमान में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ गए हैं। इसे हासिल करने के लिए वह नए से सिरे से शक्ति हासिल करने के लिए काम किया जाएगा। जब मुस्लिम कायस्थों को पिछड़ी जाति मेें आरक्षण का लाभ मिल रहा है तो हिंदू कायस्थों को इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने धीरे-धीरे करके कायस्थों को किनारे लगा दिया। संगठन के राजनीतिक विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि हम विधानसभावार सामाजिक संगठन खड़ा करेंगे। जिसमें कायस्थ, आदिवासी, दलित,ओबीसी,
अल्पसंख्यकों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज अपनी नहीं सबकी आवाज उठाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.