• Wed. Feb 11th, 2026

बलदेब में भागवत कथा पंडाल में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

ByVijay Singhal

Mar 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के कस्बे में हरी कोठी पर भागवत कथा पंडाल में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ श्रीरमणरेती आश्रम के संत गोविंदानंद महाराज, इंद्रेशजी महाराज, आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने किया। कवि राधागोविंद पाठक ने ब्रज की महिमा से संबंधित कविताएं सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरिओम हरि, प्रवेंद्र पंडित, विजय उपाध्याय, नारायण सिंह, राधिका गोयल ने अपनी रचनाओं से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चला।
इससे पूर्व भागवत कथा में व्यासपीठ से आचार्य मनीष ने श्रीमद् भागवत कथा का सार समझाया। महाआरती परीक्षित बने मोरमुकुट चौधरी व प्रीति चौधरी ने की। विष्णु महायज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। अमित भारद्वाज, बलदेव अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, डाॅ. योगेश शर्मा, विनय अग्रवाल, पवन गोयल, देव अग्रवाल, सुदीप बंसल, राजीव उपाध्याय, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.