• Wed. Feb 11th, 2026

वात्सल्य ग्राम में कवि सम्मेलन, बही काव्य की रसधारा

ByVijay Singhal

Dec 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वात्सल्य ग्राम महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को पद्म विभूषण साध्वी ऋतंभरा ने दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान देश के विभिन्न अंचलों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगरा की डॉ. रुचि चतुर्वेदी द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद सुहाग नगरी फिरोजाबाद से आए गीतकार यशपाल यश ने अपनी सशक्त रचनाओं से सामाजिक यथार्थ और जीवन संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से पेश किया। राजस्थान के डीग से आए हास्य-व्यंग्य कवि सुरेंद्र सार्थक ने अपनी रोचक रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। दिल्ली से आए वीररस के कवि मनवीर मधुर ने सनातन परंपरा, प्रेम, भक्ति और वात्सल्य पर आधारित काव्य पाठ किया। डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने एक बार फिर गीतों की गंगा बहाते हुए वात्सल्य ग्राम और साध्वी ऋतंभरा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में नोएडा से आए हास्य कवि वेद प्रकाश वेद, दिल्ली से आए वीर रस के कवि गजेंद्र सोलंकी, सिंगरौली से आईं विजयलक्ष्मी ‘संवेदना’ और गाजियाबाद से आए कवि रूप चौधरी ने अपनी रचनाएं पेश कीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. उमाशंकर राही ने किया। इस मौके पर आईसी अग्रवाल, महेश खंडेलवाल व रूप चौधरी द्वारा सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे और देर रात तक काव्य रस का आनंद लेते रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.