• Fri. Feb 13th, 2026

कश्मीरी छात्रों ने संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ी नमाज, VIDEO:मथुरा में विरोध पर उतरे हिंदू संगठन, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ेंगे

ByVijay Singhal

Mar 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा की संस्कृति यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों के खुले में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि यूनिवर्सिटी परिसर में 6 छात्र खुले में नमाज पढ़ रहे हैं। हालांकि वीडियो 30 दिन पुराना बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम को वीडियो सामने आया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब हिंदू संगठन विरोध पर उतर आए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने कहा है कि छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में नमाज पढ़ी है। कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारत हिंदू महासभा हनुमान चालीसा पड़ेगा। गौतम ने नमाज पढ़ने वाले छात्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि काफी समय से यहां खुले में नमाज पढ़ने की सूचना मिल रही थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रमाण भी मिल गया है। छाया गौतम की अगुआई में शनिवार को कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।महासभा ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक कश्मीरी छात्रों ने यहां रमजान के दिन नमाज पढ़ी है। इसमें आपत्ति वाली कोई बात नहीं है। संस्कृति यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप पर पढ़ने के लिए जम्मू कश्मीर के करीब 82 छात्र आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसी ग्रुप के छात्रों ने नमाज पढ़ी। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम का आरोप है कि यहां इसी तरह नमाज पढ़ी जा रही है। यहां से उनको 6 दिन से लगातार नमाज पढ़ने का वीडियो मिला है।

हनुमान चालीसा पढ़ने की दी चेतावनी

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर से आए छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में नमाज पढ़ी है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में अगर कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारत हिंदू महासभा हनुमान चालीसा पड़ेगा।

संस्कृति यूनिवर्सिटी के PRO किशन चतुर्वेदी ने बताया कि मामला 25 से 30 दिन पुराना है। जैसे ही संज्ञान में आया छात्रों को बुलाकर समझा दिया गया है। अब ऐसा कुछ नहीं हैं। छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में ही धार्मिक कार्य करते हैं। कुछ लोग मामले को बिना वजह के तूल दे रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.