हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गुरुवार को गाड़ी संख्या 12650 में तकनीकी खराबी के चलते बड़ा हादसा टल गया। वृंदावन-भूतेश्वर के बीच किलोमीटर 1405/21 के पास एडवांस सिग्नल के निकट ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ कोचों के पहियों से धुआं निकलने लगा। सूचना सुबह 10:04 बजे डीएसीआर आगरा से रेलवे सुरक्षा बल को प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन को तत्काल रोका गया और करीब 9:34 बजे से 10:01 बजे तक मौके पर खड़ी रखकर तकनीकी जांच के बाद आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेन मथुरा जंक्शन की मेन लाइन पर आकर रुकी, जहां रेलवे अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कोच बी-1, बी-2 और बीई-1 के ब्रेक शूज पहियों से चिपक जाने के कारण धुआं उठा। मौके पर मौजूद एसी मैकेनिक और टीटीई ने भी इस तकनीकी समस्या की पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार इंजन का एयर ड्रायर सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा था, जिसके चलते यह स्थिति बनी। मथुरा जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक, डिप्टी एसएस, एसएसई कैरीज एंड वैगन, इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर और मुख्य लोको निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला पूरी तरह तकनीकी फॉल्ट का है, इसमें किसी प्रकार का आपराधिक हस्तक्षेप नहीं पाया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
