• Wed. Feb 18th, 2026

भूतेश्वर तिराहे पर बाइक से भिड़ी कार:दो युवकों में चले लात-घूंसे

ByVijay Singhal

Oct 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के भूतेश्वर तिराहे पर दोपहर एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार और कार चालक के बीच पहले कहासुनी हुई। यह कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला करना शुरू कर दिया।घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान बाइक सवार का वाहन सड़क पर गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और वह सुरक्षित रहा। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर लगभग पंद्रह मिनट तक चले इस विवाद को शांत कराया। इतने हंगामे और भीड़ के बावजूद किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।वीडियो वायरल होने के बाद लोग घटना की चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने और धैर्य की कमी के कारण शहर में अक्सर ऐसे विवाद होते रहते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.