• Tue. Feb 24th, 2026

कान्हा की पोशाक जा रहीं 7 समंदर पार, 200 करोड़ तक कारोबार के आसार

ByVijay Singhal

Aug 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पोशाक एवं शृंगार के सामान के कारोबार को भी पंख लगने वाले हैं। व्यापारियों का मानना है कि इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पोशाक एवं शृंगार की मांग आ रही है। 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। कान्हा के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। मथुरा में माहौल उत्सव जैसा है और सभी प्रमुख बाजार व दुकानें श्रीकृष्ण की पोशाकों से सजी हुई हैं। 5 रुपये से लेकर 50 हजार तक की कान्हा की पोशाक बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं सैकड़ों कारोबारी कान्हा के कपड़े तैयार करने में जुटे हुए हैं। पोशाक के थोक विक्रेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल बताते हैं कि रेशम की पोशाक की इस बार काफी मांग है। इसके अलावा अन्य कपड़ों से बनीं पोशाकें भी खूब बिक रही हैं। वहीं शृंगार सामान के विक्रेता गणेश अग्रवाल का कहना है कि इस बार कान्हा की पोशाक और शृंगार समेत विभिन्न उत्पादों से जिलेभर में करीब 200 से 220 करोड़ तक का कारोबार होने का अनुमान है। पिछले कुछ सालों में विदेशों में भी मथुरा-वृंदावन में तैयार होने वाली पोशाक और मुकुट के अलावा शृंगार सामग्री की मांग बढ़ी है। इस साल भी विदेशों से पोशाक और शृंगार के काफी ऑर्डर मिले हैं। इस साल अमेरिका, यूएई, बांग्लादेश, स्पेन, यूके, जापान, जर्मनी और रूस समेत कई देशों से पोशाक व शृंगार के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से भी पोशाक और शृंगार के ऑर्डर आए हैं। इसमें मुंबई, अयोध्या, बनारस, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद समेत कई शहर शामिल हैं। कुछ ऑर्डर सप्लाई हो चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर सप्लाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.