• Mon. Feb 9th, 2026

व्रज रज उत्सव में कन्हैया मित्तल की रही गूंज, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

ByVijay Singhal

Nov 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में सोमवार को भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों की धूम रही। उनका सुप्रसिद्ध भजन जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे… सुनते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। लोग झूमने लगे। सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित ब्रज रज उत्सव के सातवें दिन दोपहर के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर प्रारंभ हुआ। सबसे पहले डॉ. बाबूलाल पलवार की तालबंदी की प्रस्तुति दी। अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला प्रतिभा की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने आते ही अपने चिरपरिचित अंदाज में बेहतरीन भजनों की शुरुआत की। उन्होंने शिव शंकर और खाटू श्याम से संबंधित कई भजन सुनाए।
कार्यक्रम में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा आदि शामिल रहे। दर्शकों को  नम्रता सिंह की सोलो प्रस्तुतियां खूब भायी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद नम्रता सिंह ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। जिनमें भजन-ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना…। चांद तारे फूल शबनम तुमसे अच्छा कौन है…। अक्सर इस दुनिया में अनजाने मिलते हैं…. तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा और तू कितनी अच्छी है ओ मां गाकर नम्रता सिंह ने समां बांधा। नम्रता पहली बार मंच पर आयी। संचालन डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा ने किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.