हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गोपाल नगर वाटर वर्क्स कंपाउंड के समीप निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य के बारे में जानकारी की।नउन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए शासन से 1 करोड़ 65 लाख 89 हजार रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। करीब 500 गायों की क्षमता वाली गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। गोशाला में टिनशेड, क्लीनिक, भूसा शेड, सर्वेन्ट क्वार्टर, गोशाला गेट और चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। इससे बेसहारा पशुओं को आश्रय और बेहतर देखभाल मिल सकेगी। रविवार को चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, सभासद टिंकुर अग्रवाल, लवली वर्मा आदि ने निर्माणाधीन गोशाला में प्रयोग की जा रही सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता में गोवंश हैं। ऐसे में गोशाला का निर्माण तीन माह में पूरा करा लिया जाएगा। इधर, चेयरमैन ने बल्देवगंज, लालाराम मार्ग पर चल रहे नाले निर्माण कार्य एवं कमला नगर में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। सभी वार्डों में समान विकास कार्य कराए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
