हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दीपावली के पांच दिवसीय त्योहारों की शृंखला शनिवार से शुरू हो गयी। कान्हा की नगरी दीपों से जगमग होगा। गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को होगी। दीपावली को लेकर हर्ष और उल्लास है।बाजार सज गए हैं। घरों को सजाया जा रहा है। लक्ष्मीजी के पूजन के लिए सफाई की जा रही है। लक्ष्मीजी भी भक्तों पर कृपा की वर्षा करेंगी। ब्रज में हर त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। दीपावली का पर्व पर दीप जलाए जाते हैं। झालरों से घरों को जगमग किया जाता है। सभी लक्ष्मी की कृपा पाने को पूजन करते हैं। घर से लेकर बाजार तक उत्साह है। लोग पूजन और घरों को सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि अमावस्या तिथि सोमवार को दोपहर बाद 3. 45 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर मंगलवार को शाम 5.55 बजे तक रहेगी। इसलिए इस दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर ही मनाया जाएगा। दीपावली के दिन तीन ग्रहों का संयोग है। मंगल, सूर्य और बुध सभी आपस में मिलेंगे। इसका संयुक्त प्रभाव सभी राशि के लोगों के लिए शुभफल देने वाला माना जा रहा है। कार्तिक अमावस्या को दीपावली पूजन स्थिर लग्न में करने का विधान है। अधिकतर लोग स्थिर लग्न में ही महालक्ष्मी का पूजन करते हैं। धनतेरस का पर्व जनमानस में 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। छाेटी दीपावली 19 अक्टूर को मनाई जाएगी। परंतु उदयातिथि से पुष्टिमार्ग मंदिर देवालयों में धन तेरस पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन शाम धन्वंतरी जयंती भी मनाई जाएगी। पुष्टीमार्ग मंदिरों में छोटी और बड़ी दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 20 अक्टूबर को शाम श्री लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
