हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार का चयन अंतिम दौर में है। बताया जा रहा है कि कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट का नाम तय है। हालांकि इस संबंध में देर रात तक अधिकृत घोषणा नहीं की गई थी। उपमन्यु 1999 में भी बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं।
हालांकि पार्टी पदाधिकारी बुधवार शाम तक सिर्फ इतना कहते रहे कि कमलकांत के नाम की चर्चा है। पार्टी उम्मीदवार का नाम तय करने के बाद विधिवत घोषणा करेगी। कमलकांत छावनी परिषद के पार्षद, वाइस चेयरमैन एवं सिविल एरिया और फाइनेंस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता हैं। जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रत्याशी के नाम की विधिवत घोषणा सुप्रीमो मायावती के आदेश के बाद की जाएगी। कमलकांत उपमन्यु बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मिलने लखनऊ पहुंचे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली खान, आगरा मंडल के कोऑर्डिनेटर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोरेलाल जाटव एवं मथुरा के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह व जिला प्रभारी दारा सिंह आजाद आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes