हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया। महापौर विनोद अग्रवाल और विधायक पूरन प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी को लाइव सुना। महापौर ने कहा कि जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलाई, उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। भारतीय संस्कृति हमें राष्ट्र के प्रति प्रेम करना सिखाती है। भावी पीढ़ी को इससे सीख लेनी चाहिए। सीडीओ मनीष मीना ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भी 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। सभी दुकानों, मकानों, आश्रमों, होटलों, रेस्टोरेंटों, प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंपों, थानों, चौकियों, कोतवालियों, सामाजिक संस्थाओं सहित सभी कार्यालयों में तिरंगा लगाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय और डीआईओ प्रशांत कुमार सुचारी समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
