हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का दिपाली के बाद संचालन बंद किया जा सकता है। करीब 60 दिन तक यह स्थिति रहेगी। इस दौरान यहां से गुजरने वाली 225 मालगाड़ियां और 200 से अधिक यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। हालांकि इस संबंध में अभी रेलवे ने अधिकृत तौर पर कोई आदेश जारी नहीं किया है। देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन मेगा ब्लॉक लेने की तैयारी में है। 60 से 70 दिन के इस मेगा ब्लॉक में जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में यहां 10 प्लेटफार्म है, जिनकी संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। इसके लिए दो नई लाइनें बिछेंगी और ओएचई भी तैयार की जाएगी। विभिन्न यार्ड में तकनीकी सुधार होंगे। वर्तमान में कई स्थानों से होने वाले सिग्नल कंट्रोल की व्यवस्था एक ही कंट्रोल रूम में शिफ्ट होगी। इसके अलावा कई लाइनों को आपस में जोड़ दिया जाएगा। इसमें कासगंज से दिल्ली और आगरा से बरेली भी शामिल है। इस कार्य के लिए करीब 60-70 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। पहले इसे अक्तूबर में लिया जाना था, लेकिन दिवाली को देखते हुए संभावना है कि अब नवंबर के अंत या फिर दिसंबर माह में लिया जा सकता है। इसके चलते यहां से गुजरने वाली करीब 425 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इनमें उत्तर भारत से दक्षिण और पश्चिम भारत को जोड़ने वाली 200 से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। इनके मार्ग बदल दिए जाएंगे। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस मेगा ब्लॉक को लेकर सूचना जारी नहीं की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
