• Tue. Feb 17th, 2026

जॉइंट मजिस्ट्रेट ने ली लठमार होली की समीक्षा बैठक, सम्बंधित विभागों को दिए दिशा- निर्देश

ByVijay Singhal

Feb 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में लठमार होली मेला को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा समीक्षा बैठक की गयी। वहीं बैठक के दौरान सम्बंधित विभागों को जल्द अधूरे कार्य पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव कुमार व एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। बरसाना नगर पंचायत के सभागार कक्ष में जॉइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव कुमार व एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने लठमार होली मेला को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव कुमार ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को 23 फरवरी तक अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं विधुत विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अभी तक कार्य पूर्ण न होने पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताया। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव कुमार ने बताया कि 23 फरवरी तक अधूरे कार्य पूर्ण करने के दिशा निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दे दिए गये है। वहीं इस बार लठामार होली में पहले बेहतर व्यवस्था होगी ।एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मेला क्षेत्र में 40 स्थानों पर पार्किंग बनायी जा रही है। वहीं मेला क्षेत्र के 77 चिन्हित स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र में 105 सीसीटीवी कैमरे तथा 5 ड्रोन कैमरों से निगाह रखी जाएगी। बैठक में एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल, एसडीएम छाता स्वेता सिंह, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा, एमवीडीए के एई राजीव माहेश्वरी व धर्मवीर शर्मा, सिंचाई विभाग के एई राजेश कुमार सिकरवार, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई राहुल शर्मा, एई आरपी सिंह यादव, एसडीओ संजय कुमार, जेई महेश कुमार, सीएचसी प्रभारी मनोज बशिष्ठ, अधिशाषी अधिकारी पूजा सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.