हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री यमुना महारानी सेवा समिति ने चित्रकूट मसानी पर होली मिलन समारोह मनाया। संस्थापिका पुष्पा बंसल, संरक्षिकाओं सरोज भरतिया व कुसुमलता अग्रवाल ने यमुनाजी की छवि के आगे दीप जलाकर शुभारंभ किया। आमंत्रित अतिथि कलाकार अंजलि गोस्वामी ने “अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम राम नारायणम जानकी वल्लभम” भजन के साथ “मेरी चूनर में लग गयौ दाग री ऐसौ चटक रंग डारौ” व “होरी में लाज न कर गोरी होरी में” आदि होली गीत प्रस्तुत किये। जिन पर बहनें थिरक उठीं। होली गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता में रागिनी, प्रिया, योगिता, प्रीति, इंदु व दीपिका अग्रवाल ने सहभागिता कर “जोगीरा तारा रारा रा होली में रंगीले हो गए” व “मोहे रंग दो लाल नंद के लाल” जैसे होली गीतों पर अपनी नृत्य प्रतिभा से सभी को आकर्षित किया। दीपाली, राखी व नेहा ने “जहां-जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी” आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से धूम मचायी। निर्णायिका डॉ. सीमा मिश्रा ने योगिता अग्रवाल को (प्रथम), प्रीति अग्रवाल (द्वितीय) व दीपिका अग्रवाल को (तृतीय) विजेता घोषित किया। नीता मित्तल ने हाउजी खिलवायी। सभी विजेताओं को अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम प्रायोजक शालू अग्रवाल व निर्णायिका डॉ. सीमा मिश्रा को संस्थापिका पुष्पा बंसल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन लक्ष्मी गुप्ता ने किया। मंत्री वंदना अग्रवाल ने आभार जताया। व्यवस्था में मूलचंद्र गर्ग व शांतिस्वरूप बंसल का विशेष सहयोग रहा। समापन ठंडाई व सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम में शशि गर्ग, किशोरी, सरिता, रमा, बीना, नगीना अग्रवाल, शिवानी खंडेलवाल थीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
