• Tue. Feb 10th, 2026

भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही खत्म हो जाएगा जेहाद, आतंकवाद : स्वामी परमहंस

ByVijay Singhal

Nov 18, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में तपस्वी छावनी अयोध्या पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी परमहंस महाराज बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचे। सुनरख मार्ग स्थित महेश्वरधाम में चल रहे हवन में आहुति देकर भारत को अखंड भारत बनाने की कामना है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही पूरी दुनिया से जेहाद और आतंकवाद खत्म हो जाएगा। धर्म के आधार पर भारत का बंटवारा कर पाकिस्तान और बांग्लादेश बने। इससे पहले ईरान, इराक, इंडोनेशिया, सीरिया यह भी कभी अखंड भारत का हिस्सा रहे हैं। अब जो बचा हुआ भारत है, किसी बंटवारे को सहन करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने दिल्ली में बेटी के 35 टुकड़े कर हत्या किए जाने के प्रश्न पर कहा कि लव जेहाद के चलते ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। अन्य किसी धर्म के आराध्य की कोई कार्टून भी बना देता है तो पूरे विश्व में विरोध शुरू हो जाता है, भारत में सनातन धर्म पर लगातार कुठाराघात हो रहे हैं। यह एक षडॺंत्र चल रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार के एक मंत्री की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही नारी को पूजनीय मानने की परंपरा रही है। टिप्पणी करना नारी शक्ति का अपमान और देशद्रोह के समान है। इस प्रकार की बयानबाजी से लगता है कि अभी मुगलों की मानसिकता बदली नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने जन्मदिन पर काटे गए केक पर हनुमान जी का चित्र बनाए जाने पर आक्रोश जाहिर किया। कहा कि देश का कांग्रेस ने उतना ही नुकसान किया है जितना कि मुगलों ने। पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर फारूक अब्दुल्ला के देश में हालात बदतर होने की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जेहादियों और पत्थरबाजों का समर्थन करने वाले नेता जब इस तरह की बात करें वह शोभा नहीं देता है। भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा और भारत की संस्कृति को समझना होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.