हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मनरेगा योजना के नाम को बदले जाने पर विपक्ष लगातार हमलावर है। उनके सवालों के जवाब में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रेरित है। महात्मा गांधी प्रभु श्रीराम के भक्त थे। इस योजना को गांधीजी की विचारधारा ग्राम स्वराज से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी आमजन को भ्रमित कर रहे हैं। राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा संदीप सिंह मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय में वीबी जी राम जी रोजगार गारंटी योजना के बारे में जानकारी देने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए योजना को लागू नहीं किया है। जी राम जी योजना श्रमिकों के जीवन की लाइफ लाइन है। जो पुरानी व्यवस्था मनरेगा से पूरी तरह बदली हुई है। मनरेगा में 100 दिन के काम की गारंटी दी जाती थी, लेकिन काम 50 दिन भी नहीं मिल पाता था। उसमें भी श्रमिकों को भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। अब जी राम जी योजना में 125 दिन काम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 60 दिन और काम दिया जाएगा। भुगतान भी 7 दिन में होगा। अगर किसी कारणवश भुगतान रुक जाता है तो उतने दिनों की ब्याज के साथ पूरा भुगतान किया जाएगा। तकनीकी से योजना का संचालन हो रहा है। इस दौरान राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, मेघ श्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल समेत राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
