हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव का आगाज मंगलवार से हो गया। सिंधी जनरल पंचायत के तत्वावधान में सिंधी उत्सव की झलक कृष्णा आर्चिड में दिखी, जिसमें आयोलाल-झूलेलाल का उद्घोष और सिंधी समाज की डंडेशाही की खनक से स्थानीय निवासी रोमांचित हो उठे। किशोर इसरानी ने बताया कि कृष्णा आर्चिड में सिंधी पंडित मोहनलाल महाराज ने भगवान झूलेलाल की अमर ज्योत प्रज्जवलित की। इसके बाद झांकी के साथ सिंधी युवक और युवतियों ने डंडेशाही का प्रदर्शन करते यात्रा निकाली। इस दौरान अमर ज्योत यात्रा का सिंधी परिवारों ने स्वागत किया। समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अमर ज्योत को नमन किया। भजनों पर सिंधी नवयुवक मंडल और महिला मंडल के कार्यकर्ता झूमते नजर आए। इस दौरान सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, महिला मंडल की मनीषा अंदानी, भारती केवलानी, कोमल नाथानी, रमेश नाथानी, अशोक अंदानी, गिरधारी नाथानी, जगदीश मूलचंदानी, चंदन कुमार, लक्ष्मण दास वाधवानी आदि ने सिंधी उत्सल के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, उपाध्यक्ष जीवतराम चंदानी, मंत्री प्रदीप उकरानी, चंदनलाल आडवानी आदि का स्वागत किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
