• Wed. Feb 11th, 2026

एक प्लॉट के साथ दूसरा मुफ्त, फर्जी प्लॉटिंग का झांसा देकर झांसी की महिला से दो करोड़ का लगाई चपत

ByVijay Singhal

Dec 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पांचजन्य रॉयल सिटी के नाम से प्रोजेक्ट विकसित करके एक प्लॉट के साथ एक मुफ्त का झांसा देकर झांसी की एक महिला से 2.20 करोड़ रुपये ठगे गए। पीड़ित महिला ने जैंत थाने में तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के पहलापुरा-चिरगांव निवासी सुषमा यादव ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व माइलस्टोन रियलकोन लिमिटेड के मालिकान डायरेक्टर जगदीश लाल खुराना, गुंजन उर्फ गोल्डी व पुनीत से मुलाकात हुई। इन्होंने वृंदावन में पांचजन्य रॉयल सिटी के नाम पर प्रोजेक्ट विकसित करने की जानकारी दी। सुषमा ने बताया कि तीन माह में एक प्लॉट खरीदेंगे तो एक मुफ्त दिया जाएगा। आरोपियों के झांसे आकर में 2018 से 2019 में 2.20 करोड़ रुपये इनके विभिन्न खातों में डाल दिए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि जमीन पर किसी ने झूठा मुकदमा करके स्टे ले लिया है। जैसे ही वह खत्म होगा, जमीन का बैनामा कर देंगे। पीड़िता ने साइट पर जाकर पता किया तो मामला झूठा निकला। अन्य जानकारी करने पर पता लगा कि आरोपियों ने उसे झांसे लेकर ठगी की है। पीड़िता के प्रार्थना-पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.