हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। निवेशकों के प्रस्तावों पर मॉनिटरिंग के लिए गठित समिति, जिला स्तरीय तकनीकी समिति डीएलटीसी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विशेष टीकाकरण अभियान तथा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के कार्य शामिल रहे।
उन्होंने निवेशकों की समस्याओं का निस्तारण, संबंधित बैंकों से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई के साथ अधिकारी और निवेशकों में समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को पूर्ण कराने को कहा। उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए कि जो समूह कार्य कर रहे हैं उनके प्रोडक्टों को ऑनलाइन कराएं। टीकाकरण विशेष अभियान में शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के कार्यों की समीक्षा की। पीडी को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष के कार्योें को 25 मार्च तक पूर्ण कर लिए जाए। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के जेई एसडी पालीवाल द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी। जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा है।

बैठक में सीडीओ मनीष मीना, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा दुष्यंत सिंह, पीडी अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes