हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में कमला नगर की समस्याओं को लेकर कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नाला सफाई करने पहुंची नगर पालिका की जेसीबी को दबंगों ने रोक दिया। कमला नगर के 15-20 लोग नगर पालिका पहुंचे, जहां कमला नगर विकास समिति के डॉ. एलपी शर्मा ने बताया कि कमला नगर में करीब ४०० से ज्यादा परिवार रहते हैं। एक माह से कॉलोनी के घरों से निकलने वाले मार्ग जलभराव से जूझ रहे हैं। केहरी सिंह ने बताया कि राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा बनाएं गए नाले की ऊंचाई अधिक होने के गंदा पानी कॉलोनी की सड़कों पर आ जाता है। रामहरी यदुवंशी ने कहा कि जलभराव होने मच्छर पैदा हो रहे हैं, आगामी गर्मी के मौसम में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। देवीराम गोला, राजकुमार, करन सिह, मथुरा प्रसाद खंडेलवाल, कैलाशचंद, पदमचंद, सतीशचंद, दीपक आंनद, शोभाराम, बल्देव चौधरी आदि ने ज्ञापन दिया। इसके बाद कमला नगर के नाले की सफाई के लिए जेसीबी भेजी गई, जेसीबी ने कुछ स्थानों पर नाले की सफाई की। जब बाईपास पर पहुंची तो दबंगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद जेसीबी मशीन लौट आई। कार्यवाहक ईओ योगेंद्र रावत ने बताया कि इस संबंध में प्रशासक प्रकाश चंद को अवगत करा दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
