हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के गांव पटलौनी में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस टीम यहां पर अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची थी। कब्जे की जमीन पर कूड़े के ढेर लगा था। कूड़ा हटाने को लेकर आरोपी पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के साथ पथराव करने वालों लोगों को खदेड़ दिया। पटलौनी स्थित भरतिया रोड पर विद्यालय के समीप कूड़े के ढेर पड़े हैं। इसको लेकर गांव के तरुण, धर्मेंद्र, अशोक गौतम ने अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस और राजस्व टीम जेसीबी लेकर कब्जा हटाने गयी थी। आरोपी पक्ष रमेश चंद्र व मानिका सिंह आदि ने पुलिस टीम का विरोध किया। आरोपी पक्ष के द्वारा पुलिस के साथ जमकर बहस की और टीम का जमकर विरोध किया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस ने फिर आरोपियों व पथराव करने वालों को सख्ती से खदेड़ दिया। पुलिस ने 6 महिलाओं व 2 पुरुषों को गिरफ्तार कर ले आई। साथ ही अन्य लोगों की पहचान कराई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मामला शांत करा दिया है।वहीं पुलिस टीम पर पथराव का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि महिलाएं पुलिस पर पथराव कर रही है।
Yसाथ ही महिला पुलिस कर्मियों के साथ महिलाओं ने धक्का मुक्की भी की है। गांव के सभी महिलाओं के हाथ में लाठियां है। महिलाओं ने पुलिस के सामने ही जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस दौरान पुलिस और आरोपी पक्ष के बीच जमकर बहस भी हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
