• Mon. Feb 16th, 2026

रालोद NDA से गठबंधन के बाद कितनी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव? जयंत चौधरी ने दिया जवाब

ByVijay Singhal

Feb 26, 2024
Spread the love
मथुरा। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, एनडीए में शामिल होने के मामले में जल्द घोषणा होगी। इसके बाद ही पार्टी कितनी और कौन सी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह तय होगा। रविवार दोपहर 12.20 बजे रालोद अध्यक्ष मथुरा गणेसरा मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे तक बंद कमरे में पार्टी के दस विधायकों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसमें संगठन के मुख्य पदाधिकारी ही शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा मथुरा के कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय को लेकर उताबले हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के सवाल पर शुभकामना दी। उन्होंने कहा पहले हम विपक्ष में थे, 10 साल तक मुद्दे उठाए। अब हृदय परिवर्तन हुआ है। यह हमारी नैतिकता है, जो हम एनडीए में शामिल होंगे। एनडीए में शामिल होने के बाद भी हम अंदरूनी कमियों को उजागर करते रहेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत कैसे किया जाए, पर भी चर्चा करेंगे। किसानों के आंदोलन के सवाल पर वह बोले कि सरकार के स्तर पर वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा हमारा संगठन केवल जाटों का नहीं, बल्कि किसान, नौजवानों, गरीबों का है। इनको हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। इसके बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर आंदोलनरत धनगर समाज के लोगों से मिले। उनकी समस्या को सुना और आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.