• Tue. Feb 17th, 2026

जया प्रदा बोलीं- आजम खान का खेल खत्म:सपा सरकार में जंगलराज था, लड़कियों को बाहर जाने में होती थी तकलीफ

ByVijay Singhal

Mar 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा ने बुधवार रात मथुरा में सपा और आजम खान पर निशाना साधा। जया प्रदा ने सपा पर तंज कसते हुए कहा, ”सपा सरकार में जंगलराज था। लड़कियों को बाहर जाने में तकलीफ होती थी। मां-बाप के अंदर कितना डर होता था, यह हमें पता है क्योंकि मैं भी एक मां हूं।’ जया ने आजम खान को लेकर कहा, ”इस स्थिति के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। अब आजम खान की राजनीति का अंत हो चुका है। आजम खान का खेल खत्म हो चुका है, वह अब वोट भी नहीं डाल सकते हैं। उन्होंने हमेशा नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया। आजम खान के मामले से लोगों को सबक लेना चाहिए। अगर आप हेट स्पीच करेंगे तो यही हाल होगा।

मीडिया से बातचीत में जया प्रदा ने कहा, ”योगी  सरकार की अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति है। जबकि सपा ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। G-20 से विदेशी निवेश के रास्ते खुले हैं। इसी तरह प्रदेश में योगी सरकार ने अपराध को लेकर जो रणनीति बनाई है। उससे अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। जया प्रदा ने कहा, ”मैं भाजपा में इसलिए आई, क्योंकि यहां महिलाओं का सम्मान और उनकी रक्षा की जाती है। जब समाजवादी पार्टी में थी, तब वहां अकेलापन महसूस करती थी। कोई रक्षा करने वाला नहीं होता था।” रामचरितमानस को लेकर हो रहे विवाद पर कहा कि हमको भगवान राम के आदर्शों को अपनाते हुए उनके प्रति सम्मान करना कर्तव्य है।पूर्व सांसद जया प्रदा से जब सवाल किया गया कि 2024 के चुनाव में वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि क्या आप हमारे और हेमा जी के बीच लड़ाई कराना चाहते हैं। हेमा जी का बहुत स्नेह है। हेमा जी सांसद हैं, सांसद रहेंगी। फिल्मों के बाहर भी उनसे बहुत प्यार करते हैं। हेमा जी हमारे लिए बड़ी बहन हैं। रामपुर के लोगों ने स्नेह दिया है, आगे शीर्ष नेता तय करेंगे। जया प्रदा ने आध्यात्मिक धर्म गुरु अनुराग कृष्ण पाठक से अध्यात्म पर चर्चा भी की। अनुराग कृष्ण पाठक और नगर निगम के उप सभापति राधा कृष्ण पाठक ने उनको हनुमान जी का प्रसादी फल भेंट किए। इसके बाद उन्होंने बालाजी देवस्थान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए। यहां पर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। पुरोहित मनीष ने उनको वैदिक मन्त्रोच्चार के मध्य पूजा अर्चना कराई। करीब 15 मिनट तक पूजा अर्चना करने के दौरान जया प्रदा ने हनुमान जी की आरती भी की। इस मंदिर में हनुमान जी अपने पांच भाइयों के साथ विराजमान हैं। दर्शन करने के दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आईं। ब्रजवासियों को होली की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रेम और सौहार्द का पर्व है। होली स्नेह से मनाते हैं इस पर्व पर सब भेदभाव भूल जाना चाहिए। राधा कृष्ण के प्रेम की इस भूमि पर होली खेलना धन्य है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.