• Sun. Feb 22nd, 2026

जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर निकले जुलूस

ByVijay Singhal

Sep 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह ईद मीलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए। इस दौरान लोगों ने इनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटी। पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मस्जिद मनोहरपुरा कमेटी की ओर से निकाले गए जुलूस की शुरूआत भरतपुर गेट स्थित कल्लू मल्लू कारखाने से हुई। लोगों ने जगह-जगह हलुआ पूरी, आईक्रीम, फल और मिठाई बांटी। जगह-जगह रास्ते में डीजे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर मुफ्ती आसिफ रजा, इमाम जामा मस्जिद ने कहा कि मुसलमानों के लिए यह जरुरी है कि हम लोग मोहम्मद साहब द्वारा दिखाए रास्ते पर चलें। अल्लाह ने कुरान मजीद में सब कुछ लिख दिया है। वह किसी समुदाय के नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए संदेश लेकर आए थे। इस दौरान हाजी मोहम्मद यामीन, हाजी सलाम, हुसैन, इकरार अली आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.