• Tue. Feb 17th, 2026

सोशल मीडिया पर जरायम की पाठशाला चलाने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Jun 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सोशल मीडिया पर गैंग लैंड के नाम से जरायम की पाठशाला चलाकर भोले-भाले नवयुवकों को अपराध की दुनिया में धकेलना वाला शातिर अपराधी नीरज गौतम बुधवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। हालांकि उसका साथी मोहित पंडित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नीरज को उपचार के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर मथुरा से संचालित गैंग लैंड के नाम से गैंग के मुखिया नीरज गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी पूजा एनक्लेव कृष्णा नगर, कोतवाली की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। बुधवार रात को मुखबिर से सूचना मिली की नीरज साथी मोहित के साथ बाजना पुल पर है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। शहर कोतवाल रवि त्यागी व स्वाट प्रभारी अभय शर्मा की टीम ने मौके पर जाकर इनको घेर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.