• Tue. Feb 10th, 2026

स्वच्छ विरासत का संदेश देंगे जन्मस्थान और ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पर्यटक एतिहासिक स्थलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित करें। स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक हों और ‘स्वच्छता परमो धर्म’ के मूल सिद्धांत को निरंतरता देने के लिए ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान की शुरूआत की गई है। शनिवार से शुरू हुआ यह अभियान 24 जनवरी चलाया जाएगा। अभियान में मथुरा की चार विरासतों को शामिल किया गया है।

नगर विकास विभाग की ओर से प्रदेश में 75 पर्यटक व एतिहासिक स्थलों का चयन करते हुए योजनाबद्ध तरीके से स्वच्छता का संदेश दिया जाना है। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रतिबंधित पॉलीथिन, नीला-हरा डस्टबिन की उपलब्ध बनाए रखने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ विरासत अभियान चलाया जा रहा है। चयनित 75 स्थलों में से मथुरा-वृंदावन के 4 स्थानों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, श्री बांके बिहारी जी मंदिर, प्रेम मंदिर और श्री रंगजी मंदिर का चयन किया गया है। इन मंदिरों में नगर निगम की ओर से मकर संक्रांति पर नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर इस अभियान की शुरूआत महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार और डॉ पल्लवीे, श्रीरंगजी मंदिर पर सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल, प्रधानाचार्य मीना, प्रेम मंदिर पर सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, प्रधानाचार्य इंद्रपाल, ठा. श्रीबांके बिहारी जी मंदिर पर अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह व लक्ष्मी गौतम एनएसएस अधिकारी की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। रंगोली सजाई गई। पतंग उड़ाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.