हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में तीन वर्ष से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों की आस में जंगम जोगियों की टोली आखिरकार वृंदावन पहुंच गई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी चार जंगम जोगियों की टोली संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंची। यहां संत के स्वास्थ्य का हाल जाना। जोगियो ने संत प्रेमानंद महाराज को शिव विवाह की कथा गाकर सुनाने की इच्छा व्यक्त की। संत प्रेमानंद महाराज भी जोगियों का आग्रह टाल न सके। शिव गुणगान करने में देश भर में प्रसिद्धी पा चुके जंगम जोगियों ने संत प्रेमानंद महाराज के सामने शिव विवाह की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति को देख प्रेमानंद महाराज खूब प्रसन्न हुए। एकांतिक मुलाकात में जोगियों ने बताया कि उनका समाज एक शिव मंदिर का निर्माण कर रहा है। संत प्रेमानंद महाराज से उस मंदिर का नाम रखने की गुजारिश की। जोगियों की गुजारिश पर संत प्रेमानंद महाराज ने पूरी टोली को मंदिर का नाम आनंदेश्वर रखने की बात कही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
