• Mon. Feb 16th, 2026

थाना जमुनापार पुलिस द्वारा चोरी के वांछित दो अभियुक्तगण को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा चोरी की घटनाओ की रोकथाम, चोरी गए माल की बरामदग एवं चोरी की घटनाओ में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जमुनापार के कुशल नेतृत्व में थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 222/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना जमुनापार मथुरा में वांछित दो अभियुक्तगण 1. भूपेन्द्र शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी मुंगीराम रीडा थाना बल्देव मथुरा  2.देवेन्द्र पुत्र रामवीर नि0 शहदपुर थाना वल्देव मथुरा को चोरी की मोटरसाइकि सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.