हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में पुराने साल को अलविदा कहने के लिए भक्त गिरिराज धाम में उमड़ने लगे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़़ते ही श्रद्धालु दानघाटी मंदिर के सामने नो व्हीकल जोन में वाहनों के प्रवेश से जाम से लग गया। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी प्वाइंट से नदारद थी। गिरिराज दर्शन एवं परिक्रमा के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि कई प्रांतों से श्रद्धालु भक्त गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में दर्शन के उपरांत गिरिराज परिक्रमा शुरू करते ही श्रद्धालु भक्त मंदिर के सामने नो व्हीकल जोन में प्रवेश किए बाहरी वाहन, सिटी बस आदि से जाम में फंस गए। ट्रैफिक प्वाइंट एकता एवं डीग अड्डे से ट्रैफिक पुलिस कर्मी नदारद थे। विनीता पचौरी, राधिका शर्मा, रश्मि चौधरी ने बताया परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के चलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दंडवती करने वाले श्रद्धालु भक्तों को खासकर दिक्कत हो रही है। इस मामले में गोवर्धन क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा नर बताया कि सिटी बस के रूट डायवर्ट के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। डग्गेमार वाहनों पर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
