हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने घायल हो गया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया बृहस्पतिवार देर रात दो लुटेरे के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। मुठभेड़ के दौरान देवी आटस रोड से भरतिया गांव जाने वाले बंबे के किनारे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विनोद उर्फ सोनू पुत्र लाखन सिंह उर्फ लक्खो निवासी ग्राम नाहरा थाना बरसाना और ऋतिक पुत्र छीतो निवासी बरोट थाना नौहझील को गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान विनोद उर्फ सोनू के पैर में गोली लगी है। सोनू पर करीब नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
आरोपियों ने पूछने पर बताया कि मोबाइल अलग-अलग जगहों से छीने और चोरी किए हैं। मोटरसाइकिल भदाल राल गांव से चोरी की थी। लोगों को डराने के लिए तमंचा पास रखते हैं। मोबाइलों को बेचने के लिए अपने साथी रितिक के साथ वृन्दावन आया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार, राल चौकी प्रभारी मोमराज सिंह, नयती चौकी प्रभारी पवन चौहान, एसआई काजल भारद्वाज, आकाश चौहान, शुभम चौधरी, जोगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
