हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने रविवार को हाइवे स्थित अल्हैपुर कट के समीप से चेकिंग के दौरान एक महिला को दबोचा। उसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद कर चालान किया। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीव 10 लाख रुपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष जैंत अजय वर्मा ने बताया कि रविवार को उप निरीक्षक राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में और शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गश्त पर थे। बताते हैं कि तभी पुलिस टीम ने हाइवे स्थित अल्हैपुर कट के समीप एक महिला को महिला आरक्षी की मदद से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
