• Wed. Feb 11th, 2026

गोलीबारी के मामले में जैंत पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां के आरके मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में जैंत पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कान्हा तुलसी हाइट्स के समीप तिराहे से दबोचा। रविवार रात सुरीर निवासी पीतांबर गुप्ता की पुत्री ज्योति की शादी चौमुहां निवासी अतुल से शादी के दौरान स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर लड़की पक्ष और कैमरामैन के बीच विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। खुद को घिरा देख कैमरामैन पक्ष की ओर से चली गोली दुल्हन के चचेरे भाई चिराग के हाथ में जा लगी थी। इस घटना से शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गई थीं। थाना जैंत पुलिस ने पीड़ित पिता विजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आझई चौकी इंचार्ज मनोज भाटी व सुधीर राठी ने नारायण (16) और करन (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नारायण के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और घटना में इस्तेमाल किया गया एक खोखा बरामद हुआ है। वहीं आरोपी करन के कब्जे से दो कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया फोटो खींचने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.