• Wed. Feb 11th, 2026

जैंत पुलिस ने 25 हजार के इनामी गोतस्कर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर को धौरेरा के जंगलों के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मई में गोरक्षक गोविंद सिंह निवासी कैलाश नगर वृंदावन ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि गोवंश होने की सूचना पर उनकी टीम ने टोल प्लाजा से ट्रक को रोकने के लिए पीछे लगे। कोटा छरौरा पेट्रोल पंप के पास चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इसमें ठूंस-ठूंस कर भरे आठ गाय व 14 बैल को मुक्त कराया गया। इसके बाद से पुलिस गोतस्कर की तलाश में थी। फरार तस्कर पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम छह बजे धौरेरा के जंगलो के पास से मुठभेड़ में फरार चल रहे गोतस्कर हरियाणा मेवात नूंह के थाना फिरोजपुर झिरका के गांव बीवां निवासी साहून को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.