हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे 77वें वार्षिक भंडारा सत्संग मेले के दूसरे दिन राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम और सतीश चंद्र ने श्रद्धालुओं को गुरु और गुरु के द्वारे की महत्ता और शाकाहार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर सर्वधर्म समभाव का अनूठा केंद्र है। जहां बुराइयों को त्यागने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उपदेशकों ने अध्यात्मवाद, नैतिक मूल्यों और पुनर्जन्म की मान्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भौतिकवाद के बढ़ते प्रभाव से नई पीढ़ी परमार्थ से दूर होती जा रही है। विश्वविद्यालयों में मांस–अंडे की बढ़ती संस्कृति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सत्संग से जोड़ना आवश्यक है। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज न्याय पंचायत स्तर पर सत्संग कार्यक्रम कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। सेवादारों की मेहनत से मेले की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
